हरियाणा विज़न 2047’ के तहत दो दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम में लेंगे भाग
गुरुग्राम, 5 जनवरी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का 6 व 7 जनवरी को गुरुग्राम दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ‘हरियाणा विज़न 2047’ के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान प्रदेश के दीर्घकालिक विकास, आर्थिक सुदृढ़ता तथा जनकल्याण से जुड़ी प्राथमिकताओं पर व्यापक और गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने सोमवार को 6 जनवरी को गुरुग्राम विश्वविद्यालय तथा 7 जनवरी को सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस मे प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीसी सोनू भट्ट, सीसीआई सुनील शर्मा, एसीपी अमित भाटिया, एचएसआईआईडीसी के डीजीएम सुनील पालीवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।यह प्री-बजट मंथन कार्यक्रम हरियाणा विज़न 2047 को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से समावेशी, सतत और भविष्य–उन्मुख विकास के लिए ठोस नीति सुझावों को आकार दिया जाएगा।
