गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मानेसर नगर निगम से भाजपा के प्रत्याशी रहे सरपंच सुंदर लाल यादव ने यूपीएससी (सीडीएस आर्मी) की परीक्षा में आठवां रैंक हासिल करने वाली हिमांशी को ग्रामीणों के साथ सम्मान किया। उन्होंने कहा कि हिमांशी ने हरियाणा की देश में नाम रोशन किया है। इतना अच्छा रैंक लेकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि बेटियों को समाज और परिवार जब सहयोग देता है तो वे हर स्तर पर नाम रोशन कर सकती हैं। ग्रामीणों ने भी हिमांशी को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
मेजर नवीन कुमार की होनहार बेटी हिमांशी को सेक्टर-82 स्थित सरपंच सुंदर लाल यादव के कार्यालय पर आमंत्रित किया गया। उन्हें सरपंच सुंदर लाल यादव, समाजसेवी संजय यादव, विजयपाल सरपंच, सहित अनेक ग्रामीणों ने यूपीएससी (सीडीएस आर्मी) में ऑल इंडिया स्तर पर आठवां रैंक लेने पर हिमांशी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया गया। हिमांशी मार्च 2026 में एकेडमी ज्वाइन करेगी। सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि बेटियों को ना केवल पैदा करके, बल्कि उन्हें अच्छी शिक्षा दी जाती है तो वे हर स्तर पर हमारा नाम रोशन करती हैं।
