पुलिस थाना DLF Ph-I, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह DLF Ph-I, गुरुग्राम में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है। दिनांक 01.01.2026 समय सुबह करीब 07.35 AM बजे यह अपने मकान मालिक के मकान के सामने थोड़ी सफाई कर रहा था, इसी दौरान एक कार चालक ने इसके मालिक की कार में जोर से टक्कर मारी, जिससे इसके मालिक की गाड़ी में काफी नुकसान हो गया।
जब इसने उस चालक से पूछा कि आपने मेरे मालिक की गाड़ी में एक्सीडेंट क्यों किया है तो वह कार चालक गुस्से में आकर इसको अपनी हुए कार से घसीटते हुए ले गया और 30 मीटर आगे इसको गिराकर अपनी कार से सवार होकर चला गया। इसे कार से घसीटने पर इसको चौटें लगी तो इसने हॉस्पिटल जाकर अपना ईलाज कराया।
पुलिस थाना DLF Ph-1, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक्सीडेंट करने व सुरक्षाकर्मी को चोटें पहुँचाने वाले आरोपी कार चालक को आज दिनांक 03.01.2025 को सुल्तानपुर, दिल्ली से काबू करके अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। आरोपी की पहचान गौरव (उम्र-33 वर्ष) निवासी एम्पायर एस्टेट सुल्तानपुर MG रोड़, दिल्ली के रूप में हुई।
