उप-निरीक्षक राजबीर ने 105 किलोग्राम वर्ग क्षेणी में अपनी उच्च स्तरीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जीता स्वर्ण पदक।
श्री विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने SI राजबीर द्वारा स्वर्ण पदक जीतने की दी शुभकामनाएं।
गुरुग्राम: 13 जनवरी 2026
▪️श्री विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने गुरुग्राम पुलिस में तैनात SI राजबीर को बधाई देते हुए कहा कि फरीदाबाद (हरियाणा) में आयोजित आयोजित 34वीं नेशनल बेंचप्रेस चैंपियनशिप 2025-2026 गुरूग्राम पुलिस के लिए गौरव का क्षण रहा, जब पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम की सुरक्षा शाखा में बतौर इन्चार्ज तैनात SI राजबीर ने पॉवरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता बेंच प्रेस (Bench-Press) में अपनी उच्च कोटि की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण पदक/Gold Medal जीतकर गुरुग्राम पुलिस/हरियाणा पुलिस सहित हरियाणा का नाम रोशन किया।
▪️इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों से लगभग 1600 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें हरियाणा के 145 खिलाड़ी शामिल रहे। SI राजबीर ने इस प्रतियोगिता के 105 किलोग्राम (मास्टर कैटेगरी) भारवर्ग की बेंच प्रेस (Bench-Press) स्पर्धा में अपनी उच्चकोटि व उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
▪️SI राजबीर मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गढ़वाल, तहसील गोहाना के रहने वाले हैं और वर्तमान में अपने परिवार सहित फरीदाबाद रहते है। ये वर्ष-2000 में हरियाणा पुलिस विभाग में बतौर सिपाही नियुक्त हुए थे और वर्तमान में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के कार्यालय की सुरक्षा शाखा में बतौर इन्चार्ज तैनात है।
