गुरुग्राम: 14 जनवरी
▪️ दिनांक 18.07.2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दिनांक 17.07.2025 को सैक्टर-44, गुरुग्राम से किसी अज्ञात द्वारा इसकी बाईक चोरी करके ले जाने के संबंध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 आरोपी को दिनांक 13.01.2026 को गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान सनातन (उम्र-27 वर्ष) निवासी डी ब्लॉक, जिला हरियाणा (हरियाणा) के रूप में हुई। आरोपी को दिनांक 13.01.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 01 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।
