गुरुग्राम पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर स्टंटबाजी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी थाना भौंडसी, गुरुग्राम के क्षेत्र में सिग्नेचर ग्लोबल दक्षिण, गुरुग्राम कंपनी के पास एक्सप्रेस-वे पर एक कार में सवार होकर खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो संज्ञान में आने के उपरांत, गाड़ी चालक द्वारा स्वयं व अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालने की गंभीर लापरवाही को देखते हुए स्टंटबाजो के खिलाफ पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम में को संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम की टीम ने स्टंटबाजी करने वाले तीनों आरोपियों को गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 1. विवेक कुमार (उम्र-20 वर्ष) निवासी – चकलाजुदिन, जिला गाजीपुर (उत्तर-प्रदेश), 2. मोहमद सनम (उम्र-20 वर्ष) निवासी – सिहिमा खुर्द, जिला समस्तीपुर (बिहार) व दुर्गेश (उम्र-23 वर्ष), निवासी – कमंडलपुर, जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
️गुरुग्राम पुलिस सभी से अपील करती है कि सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं स्टंटबाजी न करें। ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस द्वारा त्वरित सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी।
