गुरुग्राम:
▪️दिनांक 23.01.2026 को अपराध शाखा सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने 01 व्यक्ति को नजदीक रामलीला ग्राउंड सैक्टर-5, गुरुग्राम से अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) सहित काबू किया। आरोपी की पहचान दीपक (उम्र-28 वर्ष) निवासी अमनपुरा, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई।
▪️ उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 770 ग्राम अवैध गाँजा बरामद होने पर इसके खिलाफ थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम में एनडीपीएस अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इसके कब्जा से बरामद हुआ गाँजा इसने दिल्ली से एक व्यक्ति से 08 हजार रूपये में खरीदा था और मुनाफा कमाने के इरादे से गाँजे को छोटी-छोटी मात्रा में बेचने की फिराक में था, इसी दौरान पुलिस ने इसे काबू कर लिया।
▪️पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी को आज दिनांक 24.01.2026 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग अनुसन्धानाधीन है।
