गुरुग्राम:
▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर स्टंटबाजी करने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम के क्षेत्र में सैक्टर-85 रोड़ पर एक कार में सवार होकर छत पर जानलेवा स्टंट व हुड़दंग करते हुए दिखाई दे रहे थे।
▪️सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाड़ी चालक व उसके साथियों द्वारा स्वयं व अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालने की गंभीर लापरवाही को देखते हुए गुरूग्राम पुलिस द्वारा स्टंटबाजो के खिलाफ पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में दिनांक 12.01.2026 को संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से उपरोक्त वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 01 कार (स्कॉर्पियो) बरामद की गई है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
▪️गुरुग्राम पुलिस सभी से अपील करती है कि सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं स्टंटबाजी न करें। ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती रहेगी।
