आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर युवती के मोबाइल फोन से ऑनलाइन 88 हजार रूपये अपने दोस्त के खाते में भेजकर ठगी करन वाला 01आरोपी गिरफ्तार।
कब्जा से 15 हजार रुपए बरामद।
गुरुग्राम: 12 जनवरी 2026
▪️दिनांक 26.12.2025 को पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम में एक महिला द्वारा एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि नितिन नामक एक लड़के ने इसे इसका आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा देते हुए इसका मोबाइल फोन लिया और इसके फोन-पे का प्रयोग करके ऑनलाइन इसके बैंक खाते से 88 हजार रूपये ट्रांसफर करके ठगी कर ली। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त वारदात को अंजाम देने वाले 01 आरोपी को दिनांक 11.01.2026 को ओमेक्स मॉल सेक्टर-49, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन (उम्र 19-वर्ष) निवासी अंगदपुर थाना मखनपुर जिला फिरोजाबाद (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।
