नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025_ 26 पुणे महाराष्ट्र में 2 से 5 फरवरी तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियां भी सभी आयु वर्ग में हरियाणा जिमनास्टिक संघ के मार्गदर्शन में हिस्सा ले रही है। लड़कियों की टीम वर्षा ,धृति दुआ, मिश्का साईं प्रकाश ने जूनियर वर्ग में 176.85 अंक हासिल कर ब्रोंज मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। जबकि स्वर्ण पदक जीतकर महाराष्ट्र प्रथम तथा रजत पदक जीतकर दिल्ली दूसरे स्थान पर रही। हरियाणा जिमनास्टिक संघ के प्रधान सूरजपाल अम्मू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व बधाई दी है।
पदक जीतने पर सभी जिमनास्टिक खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपनिदेशक खेल परसराम ने बताया की इस प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियां ग्रुप व एकल इवेंट में भी और मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करेगी। हरियाणा जिमनास्टिक संघ के सभी पदाधिकारी, अभिषेक त्रिपाठी, संजय शर्मा, राजकुमार राघव (केआर मंगलम स्कूल), सपना गुप्ता, अर्पना , शिवानी बत्रा, कपिल शर्मा, सूरज , बलराम, गौरव शर्मा, जाकिर, अखिलेश आदि सभी ने खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
