सड़कों को सुरक्षित बनाना ही गुरुग्राम पुलिस का लक्ष्य
गुरुग्राम पुलिस की सख्त कार्यवाही: गलत दिशा में वाहन चलाने (Wrong Side Driving) वालों के विरुद्ध किए 13 अभियोग अंकित।
व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित यातायात संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख।
वाहन चालक की एक गलती खुद की और दूसरों की जान के लिए बन जाती है जानलेवा मुसीबत
ड्राइविंग व्यवहार में सुधार लाने की पुलिस की अपील
गुरुग्राम: 14 जनवरी 2026
▪️सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तथा गुरुग्राम शहर में व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित यातायात संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाने (Wrong Side Driving) जैसे गंभीर यातायात अपराधों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
▪️वर्ष-2026 से पहले गुरुग्राम पुलिस द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाने (Wrong Side Driving) वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए जाते थे। बात करें बीते वर्ष में गलत दिशा में वाहन चलाने (Wrong Side Driving) वाले वाहन चालकों के खिलाफ गुरूग्राम पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की तो वर्ष-2025 में गुरुग्राम पुलिस द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले कुल 203936 वाहन चालकों के चालान किए गए थे,.
गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। गलत दिशा में वाहन चलाकर अपने एवं दूसरों के जीवन को खतरे में न डालें। यातायात संचालन व सड़क सुरक्षा में अपना सकारात्मक योगदान दें। गुरुग्राम पुलिस यह स्पष्ट करती है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
