कैम्प में 252 मरीजों की टीबी, 41 मरीजों के एक्स-रे एवं 12 मरीजों की ईसीजी की गई
नारनौल, उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान कैप्टन मनोज कुमार निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलवान सिंह के मार्गदर्शन में आज धोबी जोहड़ जलमहल के नजदीक स्लम एरिया मे टीबी जागरूकता कैम्प का आयोजन किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य सरोज कश्यप ने मुख्य अतिथि के तौर पर एवं समाजसेविका कृष्णा आर्य, सपना गुप्ता एवं सेवानिवृत प्राचार्य जेपी कौशिक ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से टीबी पर अच्छा कार्य किया जा रहा है जो निरन्तर जारी रहना चाहिए। समय-समय पर स्लम एरिया में इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच कैम्पों का आयोजन किया जाना चाहिए।
इसमें स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग व जयपुर हार्ट अस्पताल से डॉ. एस.एस. यादव, डॉ नितेश सैनी, डॉ. चेतन, मनोज कुमार, संदीप कुमार, दीपक कुमार, अजय सिंह, प्रवीन, आशा वर्कर माया देवी, सुमन एवं प्रतीभा के अलावा रेडक्रॉस से टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा रानी, अनु, सेवानिवृत एसएचओ अतर सिंह, संदीप राव एवं हनी गुप्ता ने अपना सहयोग दिया।
इस कैम्प में 252 मरीजों की टीबी की जांच की गई एवं 41 मरीजों के एक्स-रे किए गए एवं 12 मरीजों की ईसीजी की गई। कैम्प में आए सभी मरीजों की टीबी, शूगर एंव बीपी की जांच की गई। जांच के बाद निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। कैम्प में टीबी के 16 संदिग्ध मरीज मिले।
