गुरुग्राम, 5 फरवरी। राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 9 में आयोजित सात दिवसीय कैंप के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन के निदेशक अमित भारद्वाज मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ नीलम दहिया ने एनएसएस स्वयंसेवकों को जीवन को समाज के लिए समर्पित करने का संदेश दिया।
डाॅ नीलम ने कहा कि इस कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने समाज के बारे में बहुमूल्य जानकारी हासिल की है। विद्यार्थी सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक हुए हैं। आशा है कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी स्वयं भी सामाजिक बुराईयों से दूर रहेंगे और अपने मित्रों एवं सगे-सम्बंधियों को भी इन बुराईयों से दूर रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने का आशीर्वाद दिया।
यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन के निदेशक अमित भारद्वाज ने कहा कि हम सभी को समाज के लिए समर्पित होना चाहिए। विद्यार्थी समाज की नींव हैं। यदि विद्यार्थी जागरूक होंगे तो पूरा समाज जागरूक हो जाएगा। समाज एवं देश के विकास में विद्यार्थी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंनेे सभी विद्यार्थियों को देश एवं समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कैंप के संयोजक डाॅ हरीश कुमार एवं डाॅ सत्यम ने कैंप के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन की पालना करते हुए कैंप की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लिया है।
इस अवसर पर डाॅ राजेश कुंडू, डाॅ संदीप यादव, डाॅ मुकेश कुमार, डाॅ मीनाक्षी दलाल, प्रदीप, रवि श्योराण, बहादुर सिंह, राजेश, ब्रिजेश, कविता, भावना, ज्योति, संगीता, शीला, पूनम, सविता सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।