
पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम की रेती एक बार फिर श्रद्धा, परंपरा और आधुनिक व्यवस्थाओं के अद्भुत संगम की साक्षी बनी. विश्व प्रसिद्ध माघ मेला 2026 का शुभारंभ प्रयागराज में हो चुका है. पहले ही स्नान पर्व पर 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. हर-हर गंगे और जय मां गंगा के उद्घोष, कड़ी सुरक्षा, आधुनिक सुविधाएं और दिव्य वातावरण ने साफ संकेत दे दिया है कि यह माघ मेला ऐतिहासिक बनने जा रहा है.
44 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक माघ मेले में श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई. व्हीलचेयर पर संगम स्नान करते बुजुर्ग, घाटों पर पेट्रोलिंग करती सुरक्षा गाड़ियां और चारों ओर श्रद्धालुओं का सैलाब, पहले स्नान पर्व ने माघ मेले की भव्यता का साफ संकेत दे दिया
